मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

विधायक ने सदन में बगहा को राजस्व जिला बनाने की मांग की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विधायक ने सदन में बगहा को राजस्व जिला बनाने की मांग की

पश्चिम चंपारण(बगहा)।बिहार विधानसभा सत्र के दौरान बगहा के भाजपा विधायक राम सिंह ने सदन के पटल पर बगहा को राजस्व जिला घोषित करने की मांग को जोरदार ढंग से उठाया।उन्होंने सरकार से इस संबंध में स्पष्ट जवाब देने की मांग करते हुए कहा कि बगहा की जनता वर्षों से इस न्यायोचित मांग को लेकर आवाज उठाती रही है।विधायक ने कहा कि बगहा को राजस्व जिला का दर्जा मिलने से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी। प्रशासनिक सुदृढ़ता बढ़ेगी और आमजन को विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।उन्होंने बताया कि वर्तमान व्यवस्था के कारण स्थानीय लोगों को राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।सन् 1996 में बगहा पुलिस जिला बना थाजानकारी हो कि बगहा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बगहा को वर्ष 1996 में पुलिस जिला बनाया गया था,उस समय नरकटिया दोन में सात किसानों की हत्या के बाद तत्कालीन सरकार ने यह निर्णय लिया था।बगहा को अलग पुलिस जिला बनाने का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र (नेपाल सीमा) में बेहतर निगरानी और अपराध नियंत्रण करना था।आरके मल्लिक की बतौर एसपी बगहा में पदस्थापना हुई।रामनगर पुलिस अनुमंडल बनारामनगर को पुलिस अनुमंडल का दर्जा भी मिला। बगहा सहित तीन अनुमंडल, 18 प्रखंड तथा पांच नगर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले इस जिला में अकेले बगहा अनुमंडल के अधीन सात प्रखंड हैं, जबकि दो नगर परिषद क्रमश: बगहा और रामनगर हैं। 5228 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के वर्तमान जिले में तकरीबन 2400 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल अकेले बगहा पुलिस जिले का है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें