मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

प्रभारी मंत्री ने 77 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र, विकास कार्यों की समीक्षा भी की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रभारी मंत्री ने 77 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र, विकास कार्यों की समीक्षा भी की

फारबिसगंज/अररिया। अररिया समाहरणालय स्थित परमान सभागार में आज उद्योग विभाग, बिहार के मंत्री और अररिया के प्रभारी मंत्री नितीश मिश्रा की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नियुक्ति पत्र वितरण और जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई।कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाधिकारी अनिल कुमार ने प्रभारी मंत्री का पौधा भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद, प्रभारी मंत्री ने शिक्षा विभाग में अनुकंपा के आधार पर चयनित 73 विद्यालय लिपिकों और 4 विद्यालय परिचारियों सहित कुल 77 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।इस समारोह में आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री विजय कुमार मंडल, अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह, जिलाधिकारी अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम पप्पू, विधायक जयप्रकाश यादव, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष आशीष पटेल और आदित्य नारायण झा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी उपस्थित थे।नियुक्ति पत्र मिलने से उत्साहित अभ्यर्थियों ने सरकार और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया और कहा कि यह अवसर उनके जीवन को एक नई दिशा देगा। नियुक्ति पत्र वितरण के बाद, प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई।बैठक में उन्होंने पिछली बैठक के निर्णयों के अनुपालन की गहन समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी योजनाओं के नियमित अनुश्रवण और उसमें पाई गई त्रुटियों के त्वरित निराकरण पर जोर दिया। इस दौरान सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों और मामलों पर भी चर्चा की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें