मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

'बहुसंख्यक आवाम जहरीली हुई', सपा सांसद ने दिया आपत्तिजनक बयान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'बहुसंख्यक आवाम जहरीली हुई', सपा सांसद ने दिया आपत्तिजनक बयान

मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद जावेद अली ने आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश में जहर फैलाने का आरोप लगाया और देश के 'बहुसंख्यक' को जहरीला बताया है। इसके साथ ही, सपा सांसद ने कहा कि धर्म के आधार पर लोगों के एक-दूसरे पर विश्वास में कमी आई है।

सांसद जावेद अली को एक तथाकथित वीडियो में कहते हुए सुना गया, "मैं मुरादाबाद या संभल जैसे क्षेत्रों में बात करता हूं तो लोगों को ज्यादा समझाने की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि यहां ज्यादातर वो लोग होते हैं, जो एक लंबे अरसे से समाजवादी पार्टी के समर्थक और ताकत रहे हैं। ये लोग मुलायम सिंह यादव के जमाने से साथ देते रहे हैं।

इसलिए लोगों को बहुत कुछ समझाना नहीं पड़ता है।"

उन्होंने अपने बयान में कहा, "उन इलाकों में समझाया जाएगा, जहां अल्पसंख्यकों की आबादी कम है और बहुसंख्यक ज्यादा तादाद में हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से फैलाए गए जहर को बहुसंख्यक आवाम निकलने लगा है और काफी हद तक जहरीला हो गया है।

इसके साथ ही, कथित वीडियो में जावेद अली ने कहा, "मैं आरोप नहीं लगा रहा हूं, लेकिन भाजपा ने ऐसा माहौल पैदा कर दिया है कि आज उत्तर प्रदेश और देश के अंदर आपस में, जो कभी एक-दूसरे पर विश्वास होता था, उसमें धर्म के आधार पर काफी कमी आई है और वह विश्वास टूटा है।"

बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद जावेद अली रविवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आयोजित समाजवादी पार्टी के पीडीए सम्मेलन में शामिल हुए थे।

इस दौरान, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जावेद अली ने देश के बहुसंख्यक (हिंदू) पर सवाल उठाए।

बता दें कि राज्यसभा सांसद जावेद अली उत्तर प्रदेश के संभल जिले के मिर्जापुर नसरुल्लापुर के रहने वाले हैं। वे उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के दौरान भी राज्यसभा के सदस्य रहे। माना जाता है कि जावेद अली का मुरादाबाद जिले में भी राजनीतिक दबदबा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें