मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

आठ महीने बाद 16 फरवरी से ओटीटी पर आएगी 'द केरल स्टोरी'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

'द

कश्मीर फाइल्स' के बाद फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच

है। 15 से 20 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई

की है। यह फिल्म विवादों में भी घिर गई थी। केरल में हिंदू लड़कियों के

धर्म परिवर्तन और उसके बाद उन्हें आईएसआईएस में भर्ती करने जैसे गंभीर विषय

के लिए फिल्म को काफी आलोचना भी मिली।

इस फिल्म की जितनी

आलोचना हुई, उतनी ही दर्शकों से फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला। फिल्म के

निर्देशक सुदीप्तो सेन, निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और मुख्य अभिनेत्री अदा

शर्मा फिल्म की रिलीज के बाद एक साथ आए और उन लड़कियों को दुनिया के सामने

लाकर प्रदर्शनकारियों को जवाब दिया, जो इससे गुजर चुकी थीं। फिल्म की इतनी

डिमांड के बाद भी फिल्म ओटीटी रिलीज के लिए संघर्ष कर रही थी। पिछले आठ

महीने से यह फिल्म ओटीटी रिलीज से दूर थी, लेकिन अब यह फिल्म जल्द ही ओटीटी

पर आएगी।

आमतौर पर कोई भी फिल्म चार हफ्ते बाद ओटीटी पर

रिलीज होती है, लेकिन 'द केरला स्टोरी' इतने लंबे समय तक ओटीटी पर रिलीज

नहीं हुई, जिससे दर्शक काफी निराश हुए। अब मीडिया रिपोर्ट से इस फिल्म की

ओटीटी रिलीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है। 'द केरल स्टोरी' अब ओटीटी

प्लेटफॉर्म 'जी5' पर नजर आएगी। यह फिल्म 16 फरवरी 2016 से ओटीटी प्लेटफॉर्म

'जी5' पर देखने के लिए उपलब्ध होगी।

अदा शर्मा ने भी अपने

इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए यह खुशखबरी शेयर की, इस बीच चर्चा थी कि फिल्म

'नेटफ्लिक्स' पर रिलीज होगी, लेकिन बाद में यह खबर झूठी निकली। यह भी बताया

गया कि कोई भी ओटीटी प्लेटफॉर्म फिल्म को रिलीज करने को तैयार नहीं था

क्योंकि फिल्म एक बहुत ही संवेदनशील विषय पर आधारित थी। अब 'जी5' की ओर से

आधिकारिक घोषणा कर दी गई है और जल्द ही दर्शक इस फिल्म को ओटीटी पर देख

पाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें