मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

मैहर: शारदा मंदिर जाने वाली सड़क निर्माण पर उठे सवाल, हाईकोर्ट ने जताई सख्‍त नाराजगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मैहर: शारदा मंदिर जाने वाली सड़क निर्माण पर उठे सवाल, हाईकोर्ट ने जताई सख्‍त नाराजगी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के मैहर स्थित माँ शारदा देवी मंदिर तक जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य को लेकर दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। यह याचिका स्थानीय नागरिक मनीष पटेल ने दायर की है। इसमें आरोप लगाया गया है कि रोपवे गेट से घंटाघर मार्ग तक प्रस्तावित सड़क का काम पारदर्शिता से नहीं हो रहा। लोक निर्माण विभाग पुराने मार्ग पर बिना खुदाई किए सिर्फ कंक्रीट की नई परत चढ़ा रहा है। इससे सड़क की ऊँचाई इतनी बढ़ गई है कि यह आसपास की दुकानों और मकानों से लगभग एक फीट ऊपर हो चुकी है।याचिका में यह भी कहा गया है कि ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत के चलते जल निकासी और फुटपाथ जैसी मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है। इस पर मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति विनय सराफ की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान नाराजगी जताते हुए राज्य सरकार से सड़क निर्माण के मानक प्रस्तुत करने को कहा।इसके साथ ही अदालत ने टिप्पणी की कि “पुरानी सड़कों को खोदे बिना उन पर नई परतें चढ़ाना आम प्रथा बन चुकी है। इससे सड़कें मकानों और दुकानों से ऊँची हो जाती हैं और बारिश में पानी भरने की समस्या खड़ी हो जाती है। ऐसी स्थिति में प्रशासन हाथ खड़े कर देता है, जो गलत है।”सुनवाई में याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता जयंत प्रकाश पटेल मंगलवार को पेश हुए। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और संबंधित विभागों से दो सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें