मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

10 साल तक सत्ता में रहने वाली सरकार कर रही है पांच किलो अनाज की बात – तेजस्वी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
10 साल तक सत्ता में रहने वाली सरकार कर रही है पांच किलो अनाज की बात – तेजस्वी

भागलपुर। जिले के कहलगांव विधानसभा में मंगलवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान तेजस्वी यादव ने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला।

तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा में मौजूद लोगों से केंद्र की मोदी सरकार को बदलने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता से झूठ बोलने वाली सरकार कभी भी आम जनता का भला नहीं कर सकती है। तेजस्वी ने जोर देकर कहा कि आज भाजपा के लोग प्रति महीने पांच किलो अनाज देने का ढ़िंढोरा पीट कर इसे विकास से जोड़कर बता रही है। इससे बड़ा हास्यास्पद क्या हो सकता है कि 10 साल तक सत्ता में रहने वाली सरकार पांच किलो अनाज की बात कर रही है।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार भी राशन देने का काम किया करती थी। तेजस्वी ने जनता को मालिक बताते हुए कहा कि सही अर्थ में जनता ही मालिक होती है लेकिन आज सरकार खुद को मालिक समझने लगी है। तेजस्वी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को महागठबंधन के प्रत्याशी अजीत शर्मा को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि यही सही समय है। जब झूठ बोलने वाली और वादा नहीं पूरे करने वाली सरकर को बदल दिया जाए। कार्यक्रम में महागठबंधन के कई विधायक और कार्यकर्ता शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें