मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे को गंभीरता से ले सरकार: मृत्युंजय तिवारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे को गंभीरता से ले सरकार: मृत्युंजय तिवारी

पटना। राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कोचिंग विवाद पर तेजस्वी यादव की सीबीआई जांच की मांग का समर्थन करने के साथ ही कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी।

मृत्युंजय तिवारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि कोचिंग विवाद की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए और दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए। कई मामलों में देखा गया है कि बिहार सरकार दोषियों को बचाती है और निर्दोष को फंसा देती है, इसलिए तेजस्वी यादव की ओर से भी कहा गया है कि सरकार को न्यायपूर्ण व्यवस्था करनी चाहिए। सरकार शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे को गंभीरता से ले।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और संस्कार एक साथ रहने पर ही कोई आगे बढ़ सकता है। शिक्षा माफिया को कौन संरक्षित कर रहा है? सरकार को देखना चाहिए और न्याय करना चाहिए।

राहुल गांधी के पटना दौरे को लेकर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी पटना में छात्रों से मिलने आ रहे हैं। इसमें क्या परेशानी है?

पेपर लीक मामले पर उन्होंने कहा कि हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है। लोकसभा में राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं।

ऐसे में वे हर जगह छात्रों से उनकी परेशानी के बारे में पूछेंगे। विपक्ष की ओर से सरकार को घेरने का काम किया जा रहा है।

बंगाल में ईडी की कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। लोकतंत्र में इस तरह से नहीं चल सकता है। सत्ता आती और जाती रहती है। सबको पता है कि आजीवन भाजपा सत्ता में नहीं रहने वाली है।

टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लेकर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सबका हिसाब जनता की अदालत में होगा। ये सभी ममता बनर्जी के वोट और उनके नाम पर जीते हैं।

ऐसे में ये क्षेत्र की जनता को क्या मुंह दिखाएंगे? दो-तीन वर्ष बाद तो फिर जनता के बीच में जाना है। विपक्षी दलों के सांसदों को डरा-धमका कर तोड़ना ही भाजपा का चरित्र है। एनडीए के साथ जो क्षेत्रीय दल हैं, वे भी सावधान रहें।

लालू यादव के परिवार की ओर से सुरक्षा वापस करने को लेकर उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव के परिवार की ओर से सुरक्षा वापस कर दी गई है। सुरक्षा के नाम पर बिहार सरकार की दोहरी नीति और दोहरा चरित्र देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता से बड़ा सुरक्षा कवच कुछ भी नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें