मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

सरकार ने कोरोना महामारी को लेकर फि‍र किया आगाह, कहा- त्‍योहारी सीजन में बेहद एहतियात बरतने की जरूरत

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

केरल में भले ही कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन अभी भी हालात सामान्‍य नहीं हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में देश में 23 हज़ार के लगभग मामले दर्ज़ किए गए।

नई दिल्‍ली : केरल में भले ही कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन अभी भी हालात सामान्‍य नहीं हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में देश में 23 हज़ार के लगभग मामले दर्ज़ किए गए। पिछले हफ्ते दर्ज किए गए कुल मामलों में से 60 फीसद केरल में दर्ज़ हुए। केरल में अभी भी एक लाख से ज्यादा सक्रिय मामले हैं जो देश के कुल सक्रिय मामलों का 52 फीसद है। उन्‍होंने यह भी कहा कि त्‍योहारी सीजन में लोगों को खास एहतियात बरतने की जरूरत होगी....

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि अभी भी देश में हर रोज 15-16 लाख टेस्ट किए जा रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि पाजिटिविटी रेट में गिरावट आ रही है। यह लगातार 13वां हफ्ता है जब साप्ताहिक पॉजिटिविटी तीन फीसद से कम रही है। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहे हैं, हम सभी से भीड़ से बचने, शारीरिक दूरी बनाए रखने और फेस मास्क का उपयोग करने की अपील कर रहे हैं। उन्‍होंने लोगों से गुजारिश की कि वे कोविड को लेकर उचित व्यवहार को बनाए रखते हुए त्योहार मनाएं

भूषण ने आगे कहा कि महामारी अभी गई नहीं है। मौजूदा वक्‍त में देश में ऐसे 48 ज़िले है जहां पाजिटिविटी पांच फीसद से ज्यादा है। इसमें से 18 ज़िले ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी 5 से 10 फीसद के बीच है। ऐसे 30 ज़िले हैं जहां पाजिटिविटी 10 फीसद से ज्यादा है। अभी तक 88 करोड़ से ज्यादा कोविड वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें 64 करोड़ से ज्यादा पहली डोज और 23.70 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं। यही नहीं 99 फीसद स्वास्थ्यकर्मियों को पहला डोज लगाई जा चुकी है।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव के मुताबिक फ्रंटलाइन वर्कर्स में 100 फीसद लोगों को पहली डोज़ लग चुकी है। उन्‍होंने यह भी बताया कि देश में 18 वर्ष से ज्यादा आयु की जनसंख्या में से 69 फीसद लोगों को कोविड वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग चुकी है जबकि 25 फीसद लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं। आईसीएमआर के महानिदेशक डा. बलराम भार्गव ने भी लोगों से त्‍योहारी सीजन में एहतियात बरतने की सलाह दी। उन्‍होंने कहा कि आगामी त्योहारों के मौसम में गैर-जरूरी यात्रा से बचने की जरूरत होगी...

ICMR के DG डा. बलराम भार्गव ने कहा कि देश में डेंगू के कुछ स्ट्रेन पाए गए हैं। ऐसे में डेंगू का टीका एक महत्वपूर्ण एजेंडा है। भारत में इसे लेकर कुछ कंपनियों को लाइसेंस दिया गया है। इनमें से कई कंपनियों ने विदेश में अपना पहले चरण का ट्रायल किया है। हम आगे और ट्रायल की योजना बना रहे हैं। भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की मंजूरी के मसले पर भार्गव ने कहा कि WHO को सारे आंकड़े दे दिए गए हैं। इन आंकड़ों को देखा जा रहा है। डब्ल्यूएचओ इस मसले पर फैसला करेगा।

भार्गव ने कहा कि हमारी प्राथमिकता पूरी वयस्क आबादी को कोविड रोधी वैक्‍सीन की दोनों डोज देने की है। अभी बूस्टर डोज दि‍ए जाने की बात उचित नहीं होगी। इस बीच केंद्रीय स्‍वास्‍थ्य मंत्रालय ने बताया कि केंद्र सरकार ने अभी तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 रोधी वैक्‍सीन की 86.51 करोड़ से अधिक डोज उपलब्ध कराई है। यही नहीं वैक्‍सीन की 63.69 लाख से अधिक खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दी जानी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें