मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

युवती का आरोप बयान दर्ज करने के बहाने सिपाहियों ने किया रेप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
युवती का आरोप बयान दर्ज करने के बहाने सिपाहियों ने किया रेप

जालौन। उरई कोतवाली में दुष्कर्म के बयान दर्ज कराने गई पीड़िता के साथ सिपाहियों द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। इसकी शिकायत पीड़िता ने आज पुलिस अधीक्षक से की है।उरई कोतवाली के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके मकान मालिक में दुष्कर्म किया और उसके जेवरात लूटे, जिसकी शिकायत 11 नवंबर को की थी, जिसके संबंध में 15 नवंबर को उरई कोतवाली की कोबरा में तैनात सिपाही अंजेश यादव व सिपाही रामाधार यादव ने जांच के लिए बुलाया और ऑफिस में बयान लेने के बहाने दोनों सिपाही एक कमरे में ले गए और उसके साथ मारपीट करते हुए सिपाही अंजेश यादव और सिपाही रामाधार यादव ने जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बारे में उसने अपनी दादी को बताया और उरई कोतवाली पहुंची जहां शिकायती पत्र दिया तो पुलिस वालों ने अभद्रता की। इतना ही नहीं एक महिला कांस्टेबल द्वारा उसकेे साथ मारपीट की गई। साथ ही कहा गया कि पुलिस के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। दबाव बनाया कि इसमें समझौता कर लिया जाए।इस मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने मंगलवार को मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार को दी है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा की जा रही है। साथ ही जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें