मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

अपराधियों ने घर से किया लाखाें रुपये के जेबरात व नगदी की चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अपराधियों ने घर से किया लाखाें रुपये के जेबरात व नगदी की चोरी

नवादा। नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के माया बिगहा गांव स्थित एक घर में बेशकीमती सोने-चांदी के जेवरात और नगदी की चोरी अपराधियाें ने कर ली। इस घटना की सूचना पड़ोसियों ने गृहस्वामी को गुरुवार को दी,जब उनके घर मे सामन बिखरे पड़े देखे।घर दिलीप पासवान के पुत्र नवीन कुमार पासवान का है। तीन कमरों में गोदरेज तोड़ कर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया गया।गृहस्वामी के मुताबिक चोरों ने 6 लाख 70 हजार रुपये के सोने-चांदी के गहने और 70 हजार रुपये नगद राशि की चोरी कर ली। घटनास्थल कादिरगंज थाना से चंद दूरी पर है। पीड़ित ने बताया कि वे घर पर नहीं थे और रोह मोड़ स्थित धर्मकांटा पर थे। पड़ोसियों की सूचना पर गुरुवार को जब वे लौटकर वापस घर आए तो देखा कि तीन कमरों में गोदरेज को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बड़ी भाभी के चार लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और 70 हजार रुपये गायब थे। वहीं पत्नी का दो लाख रुपये के सोने-चांदी जेवरात भी गायब मिले। साथ ही भाई का भी 70 हजार रुपये के गहने गायब थे। कहा जा रहा है कि परिवार की महिलाएं घर के निचले तल पर थीं।इसी बीच चोरों ने गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना कादिरगंज थाना की पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और छानबीन की। पीड़ित ने कादिरगंज थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। महिलाएं देर तक सो रही थी जिस कारण ताले टूटने पर सबसे पहले नजर पड़ोसियों के ही पड़े।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें