मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में भव्य जानकी मंदिर का शिलान्यास आज, अमित शाह बोले- यह मेरा सौभाग्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में भव्य जानकी मंदिर का शिलान्यास आज, अमित शाह बोले- यह मेरा सौभाग्य

पटना। मिथिलांचल की पावन भूमि मां सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी का पुनौरा धाम में आज ( 8 अगस्त) भव्य जानकी मंदिर का शिलान्यास होने जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत देशभर से आए संत-महात्मा, गणमान्य अतिथि और श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।

गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा, 'शुक्रवार का दिन पूरे देश और विशेषकर मिथिलांचल के लिए अत्यंत सौभाग्य और हर्ष का दिन होने वाला है, जब बिहार के सीतामढ़ी स्थित माता सीता की जन्मभूमि में पवित्र पुनौरा धाम मंदिर एवं परिसर के समग्र विकास की वृहद योजना का शिलान्यास होगा।' इसी दिन शाह सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

पूरे मिथिलांचल यानी सीतामढ़ी से लेकर नेपाल के जनकपुर तक उत्सव और उल्लास की लहर दौड़ पड़ी है। मंदिर को कोलकाता से आए कुशल कारीगरों ने फूलों से सजाया है। घरों के आंगन में रंगोलियां सजी हैं और गलियों में भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनियां गूंज रही हैं। अयोध्या, काशी, जनकपुर और दक्षिण भारत से संत यहां पहुंचे हैं। शिलान्यास स्थल पर केवल साधु-संतों को प्रवेश की अनुमति होगी, वहीं आम श्रद्धालु दूर से इस पावन दृश्य का दर्शन करेंगे। अतिथियों के लिए दो विशाल जर्मन हैंगर लगाए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें