मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

'धुरंधर' का पहला लुक आया सामने, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रणवीर सिंह के जन्मदिन के खास मौके पर जिओ स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने 2025 की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर 'धुरंधर' का जबरदस्त फर्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया है। इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्देशन 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फेम निर्देशक आदित्य धर ने किया है, जो पहले ही अपनी विजन और ट्रीटमेंट के लिए सराहे जा चुके हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे, जो इस थ्रिलर को और भी ग्रिपिंग और मेगा स्केल का बना देते हैं। 'धुरंधर' 5 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में भव्य रूप से रिलीज़ होगी।2 मिनट 40 सेकंड का यह फर्स्ट लुक रॉ, इंटेंस और हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर है। इसमें सस्पेंस, दमदार डायलॉग्स और तगड़ा एक्शन दिख रहा है। इसका म्यूजिक शाश्वत ने दिया है जिसके सिंगर जैस्मिन सैंडलस हैं और खास बात यह है कि इसमें न्यू-एज आर्टिस्ट हनुमनकाइंड का भी कोलैब है, जिनकी अलग और हटकर स्टाइल इस गाने को नया फ्लेवर देती है।जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत और बी62 स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी 'धुरंधर' एक पावरफुल और दिल झकझोर देने वाली कहानी है, जिसे आदित्य धर ने लिखा है, निर्देशित किया है और प्रोड्यूस भी किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर्स में ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी शामिल हैं, जिन्होंने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को वास्तविकता में बदलने के लिए सहयोग किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें