मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

मुंज्या' ने चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कमाए 24.15 करोड़ रुपये

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फिल्म

‘मुंज्या’ 7 जून को रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

फिल्म देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में उमड़ रहे हैं, जिसका नतीजा यह है

कि चार दिनों में फिल्म ने दमदार कलेक्शन किया है। शुक्रवार और वीकेंड पर

बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चर्चा बटोरने वाली फिल्म ‘मुंज्या’ के चौथे दिन के

आंकड़े सामने आ गए हैं।

फिल्म ‘मुंज्या’ ने रिलीज के पहले

दिन 4.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में

81.25 प्रतिशत का इजाफा हुआ और 7.40 करोड़ का बिजनेस किया। सैक्निल्क की

ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मुंज्या’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को

छुट्टी के दिन 8.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का तीन दिन का

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 20.04 करोड़ था।

चौथे दिन की कमाई भले

ही तीसरे दिन से कम है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि फिल्म को दर्शकों का अच्छा

रिस्पॉन्स मिला है, क्योंकि सोमवार को छुट्टी नहीं थी। फिल्म ने सोमवार को

3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने चार दिनों में बॉक्स ऑफिस

पर 24.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

फिल्म की कहानी

कोंकण में प्रचलित मुंज्या की कथा पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग कोंकण में

की गई है। इस हिंदी फिल्म में सुहास जोशी, अजय पुलिकर, भाग्यश्री लिमये,

श्रुति मराठे के साथ शरवरी वाघ, अभय वर्मा, मोना सिंह हैं। इस फिल्म का

निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। यह फिल्म मुंज्या की कथा के

इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म कोंकण की लोककथाओं पर आधारित है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें