मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

फिल्म 'मुंज्या' ने पार किया 80 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हॉरर

कॉमेडी फिल्म मुंज्या ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखा है। रिलीज के

तीसरे वीकेंड में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। 17वें दिन यानी तीसरे

रविवार को इस फिल्म ने अच्छी कमाई की है।

‘मुंज्या’ में न

तो बड़ी स्टारकास्ट है और न ही यह बड़े बजट पर बनी है, लेकिन यह दर्शकों को

सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है। ‘मुंज्या’ ने रिलीज के पहले

हफ्ते में ही अपना बजट वसूल कर लिया है और अब मुनाफा कमा रही है। ‘मुंज्या’

को रिलीज के बाद तीसरे वीकेंड में दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 4 करोड़ की कमाई की। तब फिल्म ने पहले हफ्ते

में 35.3 करोड़ का कलेक्शन किया था। तो वहीं दूसरे हफ्ते में इसने 32.65

करोड़ की कमाई की। ‘मुंज्या’ ने रिलीज के तीसरे शुक्रवार को 3 करोड़ का

कलेक्शन किया। रिलीज के 16वें दिन यानी शनिवार को 5.5 करोड़। इसके बाद

‘मुंज्या’ के रविवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए

हैं।

सैक्निल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक

‘मुंज्या’ ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे रविवार को 6.75 करोड़ रुपये का

कलेक्शन किया है। इसके साथ ही ‘मुंज्या’ ने 17 दिनों में 83.2 करोड़ की

कमाई कर ली है। महज 30 करोड़ के बजट में बनी ‘मुंज्या’ ने कई बड़ी फिल्मों

को पछाड़ दिया है। फिल्म ‘मुंज्या’ करीब 30 करोड़ रुपये में बनी थी। फिल्म

ने पहले हफ्ते में ही अपने बजट का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने अब अपने

बजट से दोगुनी से भी ज्यादा कमाई करते हुए 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर

ली है। अब लोगो की नजर इस बात पर है कि क्या ‘मुंज्या’ 100 करोड़ी फिल्मों

के क्लब में शामिल होगी या नहीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें