मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

ऑनलाइन लीक हुई फिल्म 'भूल चूक माफ', मेकर्स को बड़ा झटका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

काफी समय से अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ' को लेकर चर्चा जारी थी। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद यह फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई। कॉमेडी-रोमांटिक जॉनर की इस फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलीं। साथ ही दर्शक भी राजकुमार राव की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब सामने आई एक नई खबर ने राजकुमार राव और फिल्म के निर्माताओं को बड़ा झटका देने की संभावना बढ़ा दी है।रिपोर्ट्स के अनुसार 'भूल चूक माफ' रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन लीक हो गई है। यह फिल्म टेलीग्राम, फिल्मीजिला, तमिलरॉकर्स, मूवीरुलज जैसी कई वेबसाइट्स पर उपलब्ध हो गई है, जहां से दर्शक इसे मुफ्त में हाई क्वालिटी में डाउनलोड कर रहे हैं। इस वजह से कई लोग सिनेमाघरों में जाकर टिकट खरीदने के बजाय घर पर ही यह फिल्म फ्री में देखने लगे हैं, जिससे फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है। यह खबर राजकुमार राव और निर्माताओं के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती है।फिल्म 'भूल चूक माफ' के निर्देशन का जिम्मा करण शर्मा ने संभाला है, जबकि इसके निर्माता दिनेश विजान हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव की जोड़ी पहली बार वामिका गब्बी के साथ नजर आ रही है। राजकुमार ने फिल्म में रंजन का किरदार निभाया है, जबकि वामिका ने तितली की भूमिका निभाई है। फिल्म में संजय मिश्रा, सीमा पाहवा, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव, इश्तियाक खान और अनुभा फतेहपुरिया जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें