मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

आदि शक्ति मां दुर्गा की आराधना का महापर्व प्रारंभ, देशभर की शक्तिपीठों में दर्शन के लिए लंबी कतारें

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के साथ आज से

आदि शक्ति मां दुर्गा की आराधना का महापर्व प्रारंभ हो गया। देशभर की

शक्तिपीठों में मां के दर्शन के लिए सुबह से लंबी कतारें लगी हुई हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के छतरपुर मंदिर, झंडेवालान मंदिर और कालकाजी

मंदिर में सुबह की आरती के साथ मां के दर्शन शुरू हो गए।

असम

में मां कामाख्या, मुंबई में मुंबा देवी मंदिर, हिमाचल प्रदेश में

ज्वालाजी, नयनादेवी, मध्य प्रदेश के मैहर में मां शारदा पीठ और उत्तर

प्रदेश के चित्रकूट में रामगिरी शक्तिपीठ और विंध्याचल शक्तिपीठ में उपासक

पवित्र नदियों में स्नान के बाद दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। देश के सभी

देवालयों में भी आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है।

इस वर्ष

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस सर्वार्थ सिद्धि और अमृत योग है। वैदिक

ज्योतिष में इन इन दोनों योग में की गई पूजा को बहुत ही शुभ फलदायी माना

जाता है। प्रयागराज में श्रद्धालुओं ने गंगा और यमुना नदी में पवित्र डुबकी

लगाकर जलदेवियों की पूजा-अर्चना की। प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल ने चैत्र

नवरात्रि के प्रथम दिवस उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें