मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

पिता ही निकला बेटी का हत्यारा, कुल्हाड़ी मारकर की थी हत्या, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पिता ही निकला बेटी का हत्यारा, कुल्हाड़ी मारकर की थी हत्या, गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना जसराना क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार को जिस छात्रा का शव खेत में रक्तरंजित मिला था। उसकी हत्या पिता ने ही कुल्हाड़ी से गर्दन पर प्रहार करके की थी। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला निकलकर सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार देर रात हत्यारोपी पिता को गिरफ़्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक देहात त्रिगुण बिसेन ने खुलासा करते हुए बताया कि मंगलवार को थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला जाट स्थित खेत में इसी गांव की रहने वाली किशोरी नेहा (17) का शव मिला था। उसकी गला काट हत्या की गई थी। नेहा कक्षा 12वीं की छात्रा थी। इस मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान खुलासा हुआ कि किशोरी का मेलजोल पड़ोस के गांव के एक युवक से था। सोमवार देर रात वह युवक से मिलने खेत की ओर गई थी। इसी दौरान उसका पिता इन्द्रपाल उसे ढूंढते हुए मौके पर पहुंच गया। खेत में बेटी को प्रेमी के साथ देखकर वह गुस्से से आग बबूला हो गया और कुल्हाड़ी से बेटी की गर्दन पर प्रहार किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।एएसपी ने बताया कि हत्यारोपी पिता इन्द्रपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपना जुर्म भी स्वीकार किया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य एकत्रित कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें