मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

छत पर साेता रहा परिवार चाेराें ने घर में की लाखाें की चाेरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत पर साेता रहा परिवार चाेराें ने घर में की लाखाें की चाेरी

देवरिया : भलुअनी थाना क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात चोरों ने देर रात घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार ने रविवार काे मामले की सूचना पुलिस को दे दी है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

थानेदार प्रदीप पाण्डेप ने बताया कि थाना भटनी क्षेत्र निवासी सुतमा देवी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 23 मई की रात परिवार के कुछ सदस्य छत पर सो रहे थे, जबकि कुछ लोग घर के अंदर मौजूद थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर के पीछे की ओर से पहुंचे और खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़ दिया और उसमें रखे कीमती सामान को चोरी कर फरार हो गए।

पीड़िता के अनुसार, चोर चार सोने के कान के आभूषण, दो सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, चार जोड़ी चांदी की पायल, बच्चों की चांदी की चेन तथा करीब पांच सौ रुपये नकद अपने साथ ले गए। रविवार की सुबह जब परिवार के लोग जागे तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी टूटी हुई मिली। इसके बाद परिवार को चोरी की जानकारी हुई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपिताें की गिरफ्तारी की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें