गढ़वाल विवि की परीक्षाएं 10 सितंबर से होंगी
श्रीनगर (पौड़़ी)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि की परीक्षाएं अब 10 सितंबर से होंगी। पूर्व में विश्वविद्यालय द्वारा एक सितंबर से 20 सितंबर तक जारी किया गया परीक्षा कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।
एक से 10 सितंबर के बीच प्रतियोगितात्मक परीक्षाएं होने सहित छात्रों व सबंद्ध कॉलेजों की मांग पर विश्वविद्यालय ने नया परीक्षा कार्यक्रम तय किया है। जल्द ही विश्वविद्यालय द्वारा नई डेट शीट जारी की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. आरसी भट्ट ने बताया कि नया परीक्षा कार्यक्रम जल्दी ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार विश्वविद्यालय के चौरास परिसर को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। डा. विजय सिंह बिष्ट को परिसर का केंद्राध्यक्ष बनाया गया है।





