मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

रामलला के दरबार में नतमस्तक होगी पूरी योगी सरकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ/अयोध्या । श्रीरामलला के अपने भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित होने के बाद अब रविवार को प्रदेश के विधायकगण प्रभु के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की पहल पर उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल एवं विधान मण्डल के सदस्यों द्वारा श्री रामलला का दर्शन-पूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जहां पूरी योगी सरकार प्रभु श्रीराम के मंदिर में नतमस्तक होगी, वहीं नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को सदन में विधानसभा अध्यक्ष के निमंत्रण को ठुकरा दिया है।

सीएम योगी सोमवार सीधे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद अपने मंत्रीमंडल के सदस्यों के साथ रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे। वहीं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के नेतृत्व में विधान भवन से सुबह 8 बजे से मंत्रिमंडल के मंत्रीगण एवं विधानमण्डल के सदस्यों को लेकर 10 लग्जरी बस अयोध्या के लिए रवाना होगी। इसकी व्यवस्था परिवहन मंत्री द्वारा विशेष रूप से की गयी है। यात्रा के दौरान बसों में रामधुन बजाई जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें