मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम की पहल का असर वर्षों से रस्सी में बंधी नन्हीं सरिता हुई आजाद रिनपास में शुरू होगा इलाज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने भी किया अश्वस्त करायेंगे ईलाज

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पहल से रांची जिले के चान्हो की 12 वर्षीय सरिता अब आजाद हो गई है। मानसिक रोगी सरिता का रांची के रिनपास में शनिवार से इलाज शुरू हो गया। लाचार मां-बाप अपनी नन्हीं बेटी को रस्सी से बांधकर रखने को मजबूर थे। जानकारी के अनुसार, सरिता एक आदिवासी परिवार की बच्ची है और गरीबी के कारण उसके माता-पिता उसका इलाज नहीं करा पा रहे हैं।इस मामले पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के उपायुक्त को फौरन सहायता सुनिश्चित कराने का आदेश दिया था। रांची के उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद सीडीपीओ को सरिता की स्थिति जानने के लिए भेजा गया था। मुख्यमंत्री को उपायुक्त ने अवगत कराया कि सरिता मानसिक रोग से ग्रस्त है। उसके माता-पिता ने बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करने के लिए अपनी सहमति दी है।मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि सरिता दो वर्ष की उम्र में बीमार पड़ी थी। नौ दिनों तक उसे होश नहीं आया, लेकिन जब होश आया तो सब कुछ भूल चुकी थी। इस स्थिति में कुछ अनहोनी न हो जाये, इसलिए उसके माता- पिता उसे पिछले सात साल से पैरों में रस्सी बांध घर पर रखते हैं, आर्थिक तंगी की वजह से परिजन बेहतर इलाज कराने में असमर्थ हैंण् इन बातों से अवगत होने के बाद मुख्यमंत्री ने बच्ची के बेहतर इलाज के लिए आदेश दिया है। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने भी झारखंड की 12 साल की सरिता उरांव के इलाज के लिए आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि इस बच्ची के बारे में पढ़ा। जितना बेहतर हो सके, मैं इस बच्ची का इलाज कराऊंगा। आप हमें बच्ची का मेडिकल हिस्ट्री भेजिए, रांची में जो भी सबसे अच्छा अस्पताल हो वहां हमारी टीम संपर्क करेगी और सरिता का बेहतर से बेहतर इलाज कराएगी। मैं यहां से वीडियो कॉल से डॉक्टर से पर्सनली बात करूंगा। इलाज में हुए खर्च के साथ उसकी सारी दवाओंं का खर्च भी हम ही उठाएंगे। हमारी टीम के विशाल लांबा को मैंने इस काम के लिए लगा दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें