मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:19 · नई दिल्ली संस्करण

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'श्रीकांत' की कमाई गिरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हैदराबाद

के नेत्रहीन उद्योगपति श्रीकांत बोला के जीवन पर आधारित फिल्म 'श्रीकांत'

हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में अभिनेता राजकुमार

राव, अल्ला एफ, ज्योतिका मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। 10 मई को रिलीज

हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मुश्किल से कमाई कर रही है। अब तक छह दिन में

फिल्म ने 16.45 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फिल्म

'श्रीकांत' रिलीज के पहले दिन ही कुछ खास कमाई नहीं की। फिल्म ने केवल 2.25

करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे और तीसरे दिन यानी वीकेंड पर फिल्म की कमाई

में थोड़ी बढ़त देखने को मिली। फिल्म ने दूसरे दिन 4.2 करोड़ रुपये और

तीसरे दिन 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने बुधवार को सिर्फ 1.50

करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म ने छह दिन में कुल 16.45 करोड़

रुपये की कमाई की है।

फिल्म 'श्रीकांत' का बजट करीब 40

करोड़ रुपये हैए लेकिन फिल्म की कमाई को देखकर हर कोई सोच रहा है कि क्या

फिल्म आधी कमाई तक भी कर पाएगी। पिछले छह सालों में राजकुमार राव ने एक भी

हिट फिल्म नहीं दी है। लगभग 10 फ्लॉप फिल्में देने के बाद 'श्रीकांत'

शुरुआत में थोड़ी बेहतर कमाई करती नजर आई। इससे पहले राजकुमार की जजमेंट है

क्या, मेड इन इंडिया, शिमला मिर्च, 5 वेडिंग्स, रूही, बधाई हो, हिट और

भिड़ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाईं। अब हर कोई ये

जानने को उत्सुक है कि 'श्रीकांत' कितनी कमाई करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें