मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

पावर बाइक-बुलेट के साइलेंसर को मोडिफाईड कर पटाखे की आवाज निकालने वाले चालकों की अब खैर नही

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
पावर बाइक-बुलेट के साइलेंसर को मोडिफाईड कर पटाखे की आवाज निकालने वाले चालकों की अब खैर नही

पावर बाइक-बुलेट के साइलेंसर को मोडिफाईड कर पटाखे की आवाज निकालने वाले चालकों की अब खैर नही

जयपुर, 14 मार्च । राजधानी जयपुर में पावर बाइक बुलेट के साइलेंसर को मोडिफाईड कर तेज आवाज (पटाखे फटने जैसी) निकालने और वाहनों के आगे-पीछे लगने वाली नम्बर प्लेट परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुरूप नहीं लगाने वाले मैकेनिक और चालकों के खिलाफ अब जयपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करने के लिए तैयार हो गई और इस संबंध में कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) जयपुर शहर की ओर से एक आदेश जारी कर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट,पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त(एडि.डीपीसी), सहायक पुलिस आयुक्त(एसीपी) कार्यालय सहित सभी थानों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर प्रकाशित कर सार्वजनिक किया गया है।

कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (कानून -व्यवस्था) जयपुर शहर कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि बुलेट बाइक के साइलेंसर को मोडिफाईड कर पटाखों जैसी आवाज निकालने वाले साइलेंसर के कारण आमजन के क्षोभ उत्पन्न हो जाता है और ध्यान भटकने के कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि जयपुर शहर में बुलेट बाइक के साइलेंसर के माध्यम से पटाखों की आवाज निकालने की सर्वाधिक शिकायतें पुलिस को काफी समय से मिल रही है और जिस पर जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव के निर्देशन पर एक विशेष अभियान चलाकर बाइक से पटाखों की आवाज निकालने वाले चालकों पर पुलिस नकेल कसने की तैयारी के साथ वाहन चालकों के खिलाफ चालान काटने के साथ ही कानूनी कार्रवाई भी जाएगी। पूर्व में भी पुलिस द्वारा इसी तरह के अभियान चलाकर अशांति फैलाने वाले चालकों की विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है और अब एक बार फिर से शिकायतें मिलने पर जयपुर पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम देगी।

कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि इसके अलावा वाहनों पर नम्बर प्लेट लगाने वाले मैकेनिकों द्वारा वाहनों के आगे-पीछे लगने वाली नम्बर प्लेट परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुरूप नहीं लगाई जाकर विभिन्न प्रकार की अमानक, डिजायनदार, छोटे-बड़े आकार की नम्बर प्लेट्स लगाई जाती है एवं नंबरों को लगाने से पहले उनकी वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र ( व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट/आरसी) से पूरी तरह वेरिफिकेशन भी नहीं किया जाता है। जिससे मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन तो होता ही है,साथ ही आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों द्वारा आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर वाहन की नम्बर प्लेट पढ़ने में नहीं आ पाने से फरार होने की आशंका भी बनी रहती है। इस प्रकार के मॉडिफाइड साइलेंसर एवं विभिन्न प्रकार की अमानक नम्बर प्लेट लगाने वाले गैराज के संचालकों,मैकेनिकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए गए है। जिससे जयपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण व अपराध को नियंत्रित किया जा सके। इस पर भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता-1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश दिया है।

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (द्वितीय) कुंवर राष्ट्रदीप ने विभिन्न मोटरसाइकिल गैरेज के संचालकों,मैकेनिक से अपील की है कि पावर बाइक,बुलेट इत्यादि मोटर साइकिल के साइलेंसर को मॉडिफाई कर तेज आवाज (पटाखे फटने जैसी) निकालने वाले साईलेन्सर नही लगायेंगे और साथ ही वाहनों के आगे-पीछे लगने वाली नम्बर प्लेट परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुरूप ही लगायेंगे। विभिन्न प्रकार की फैंसी, डिजायनदार, छोटे-बड़े आकार की नम्बर की प्लेट्स एवं बिना आरसी से वेरिफिकेशन के नम्बर प्लेट्स वाहनों पर नहीं लगाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें