मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना का ड्रा 29 नवम्बर को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना का ड्रा 29 नवम्बर को

- विन्ध्याचल मण्डल के किसानों में उत्साहमीरजापुर। सम्भागीय उप निदेशक (प्रशा./विपणन) कुलभूषण वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मण्डी परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के अंतर्गत सम्भाग स्तर पर किसानों को दिए जाने वाले उपहारों का ड्रा 29 नवम्बर को निकाला जाएगा। मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश के निर्देश पर यह ड्रा अपर आयुक्त (प्रशासन) की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।यह ड्रा त्रैमासिक और छमाही बम्पर ड्रा के रूप में किया जाएगा। जिन किसानों ने अपने कृषि उत्पादों की बिक्री सम्बंधित मण्डी समितियों में की है और 6आर के एवज में कूपन प्राप्त किए हैं, वे सभी किसान इस योजना के अंतर्गत शामिल होंगे तथा ड्रा में भाग ले सकेंगे।मीरजापुर सम्भाग की पाँच मण्डियों—मीरजापुर, अहरौरा, राबर्ट्सगंज, दुद्धी एवं गोपीगंज के अंतर्गत आने वाले सभी किसान भाइयों से अपील की गई है कि वे अधिकाधिक संख्या में उपस्थित हों। ड्रा 29 नवम्बर को पूर्वाह्न 11 बजे आयुक्त कार्यालय सभागार में अपर आयुक्त (प्रशासन) विन्ध्याचल मण्डल की अध्यक्षता में निकाला जाएगा। कृषि उत्पादों की बिक्री करने वाले किसानों में इस ड्रा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें