मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

जिलाधिकारी ने डिस्कवरी लैब में स्थापित उपकरण की जानकारी ली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जिलाधिकारी ने डिस्कवरी लैब में स्थापित उपकरण की जानकारी ली

जिलाधिकारी ने डिस्कवरी लैब में स्थापित उपकरण की जानकारी ली

जौनपुर,14 मार्च । जिला प्रशासन द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रदर्शन कलेक्ट्रट परिसर में तीन दिवसीय प्रदर्शनी के रूप में लगाया गया है। जिसमें मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा स्थापित किये गए डिस्कवरी लैब के उपकरण के बारे में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बच्चों से जानकारी ली गई। इस दौरान उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी सीलम साई तेजा और जिला विकास अधिकारी बी बी सिंह उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने लैब में रखे उपकरण दिन रात के बारे में कक्षा पांच की छात्र मयंक प्रजापति, अंश कुमार, स्मिता वर्मा से सवाल पूछा तो उसने बेवाकी से जवाब दिया। इसके साथ ही टेलिस्कोप, माइक्रासकोप, सौरमंडल के बारे में भी सवाल पूछा तो बच्चों ने विधिवत जवाब दिया। कक्षा चार के दिव्यांग छात्र शिवम ने 42 का पहाड़ा सुनाया तो मानवी प्रजापति से राज्यों की राजधानी को बेझिझक होकर जवाब दिया। प्रधानाध्यापक अमित सिंह ने डिस्कवरी लैब के बारे में जानकारी दिया।

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा स्थापित इस डिस्कवरी लैब का सिकरारा के प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर के बच्चों द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया। डिस्कवरी लैब के उपकरणों के बारे में जानकारी हासिल करने के उद्देश्य से आज सिरकोनी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय चकताली व कंपोसिट विद्यालय शिवापार के बच्चों का विजिट भी कराया गया।

इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरख नाथ पटेल ने बताया कि इस तरह के 210 डिस्कवरी लैब स्थापित कराए जा रहे है इससे बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण स्थापित होगा।

इस अवसर पर बीइओ करंजाकला श्रवण यादव, बीइओ सिकरारा आनंद प्रकाश सिंह, एसआरजी अजय मौर्य, एआरपी शैलेश चतुर्वेदी, उषा सिंह, दिनेश मौर्य, मनोज यादव, दिनेश यादव, श्यामधर यादव, रीनू आर्या इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें