मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

डीएम ने दो निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
डीएम ने दो निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण

देवरिया : जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को जनपद में निर्माणाधीन दो प्रमुख परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं एवं संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी परियोजनाओं में तेजी लाते हुए समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण कराया जाए। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम परसिया मिश्र स्थित निर्माणाधीन जीएसटी कार्यालय एवं आवासीय भवन परियोजना का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि सितंबर 2025 में प्रारंभ हुई इस परियोजना की कुल लागत 20.09 करोड़ रुपये है, जिसमें 8.58 करोड़ कार्यालय भवन एवं आवासीय भवन 11.51 करोड़ की कार्य परियोजना सम्मिलित है। इसकी पूर्णता तिथि दिसंबर 2026 निर्धारित है। परियोजना में कार्यालय भवन एवं आवासीय भवन का निर्माण किया जा रहा है। आज उन्होंने ने निर्माणाधीन दो प्रमुख परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और कार्यों में गति लाने तथा निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, डुमवलिया की निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचे। लगभग 24.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली यह परियोजना फरवरी 2026 में प्रारंभ हुई है। इसकी पूर्णता तिथि अगस्त 2027 निर्धारित है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने तथा भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था सीएनडीएस एवं सीडको के अभियंता गण, डीएसटीओ अंगद यादव, एडीएसटीओ आनंद चौरसिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें