मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

जेवर में 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जेवर में 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गोपाल के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से लापता था। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, दिनांक 22 मई को गोपाल के पिता ने थाना जेवर में अपने पुत्र के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना दी थी। पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तत्काल किशोर की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस टीम परिजनों के साथ मिलकर संभावित स्थानों पर गोपाल की खोजबीन कर रही थी।

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम रोही स्थित एक खाली पड़े मकान में एक किशोर का शव पड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही थाना जेवर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके को घेरकर जांच शुरू की और फील्ड यूनिट तथा फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जांच के दौरान शव की पहचान लापता किशोर गोपाल के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि गोपाल के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

गांव में भी तनाव और शोक का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

वहीं, पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें