मां का पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने उतारी आरती
रांची : रांची के विभन्नि क्षेत्रों में दुर्गा पूजा की तैयारी पूरे सौहार्द एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है । शुक्रवार को कई दुर्गा पूजा के पटो को खोल दिया गया है । साथ ही साथ कोविड-19 के गाइडलाइन के नर्दिेशानुसार ही सभी पूजा पंडाल समितियों को पंडाल बनाने एवं पूजा करने और कराने की अनुमति प्रदान की गई है । शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी समीरा एस , सिटी एसपी सौरभ सहित कई पदाधिकारियों ने रांची शहर के विभन्नि पूजा पंडालों का निरीक्षण किया । जिसमें उपकार क्लब, चुटिया दुर्गापूजा पंडाल , मेन रोड स्थित चंद्रशेखर आजाद पूजा पंडाल, रांची रेलवे स्टेशन पूजा पंडाल , हटिया ,हरमू के तरफ की कई पूजा पंडाल एवं राजस्थान पूजा पंडाल , सेवा सदन स्थित पूजा पंडाल आदि पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण की। कोविड-19 के गाइडलाइन के अनुसार जहां कुछ कमी नजर आई उसे पूरा करने का नर्दिेश दिया। साथ ही साथ यह भी कहा कि पूजा पंडाल के अंदर भीड़ जमा नहीं करना है । कोशिश यह हो कि 5 से अधिक लोग पूजा पंडाल के अंदर ना घुसे। साथ ही मास्क पहन कर रहे , पूजा पंडाल के मुख्य गेट पर सैनिटाइजेशन का व्यवस्था करें ।झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदत्यि वक्रिम जायसवाल ने कहा कोविड 19काअनुपालन करते हुए दूर से ही माँ दुर्गा की पूजा-अनुष्ठान कर आरती उतारी, वहीं मुनचुन राय ने कहा कि श्रद्धालुओं से मैंने अपील किया है कि वह पूजा पंडाल के अंदर प्रवेश ना करें । युवा दास्तां के संरक्षक राजीव रंजन मश्रिा ने कहा है कि एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा से मिलकर दुर्गा पूजा शांति से संपन्न होने एवं विसर्जन को लेकर होने वाली समस्याओं से भी अवगत कराया गया। अनावरण के मौके में क्लब के अध्यक्ष बिरू साहु, गोपी कृष्ण, सचिव अनिल सिंह, नकुल नायक, बाबूलाल ठाकुर, रवि सिंह, वृजेन्द्र, शेखर वर्मा, चंदन कुमार, उदय कुमार, साकेत कुमार, गौतम घोष, शिव प्रांत साहु, सौरभ सिंह, संदीप कुमार, रिंकी सिंह, रवि नायक, ज्योति माथारू, राजू सिंह, अमरजीत सिंह, प्रेम चैरसिया, गौरव आनंद आदि मौजूद थे।





