मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

कोर्ट के फैसलों से मुसलमानों के विश्वास को पहुंच रही ठेसः अनीस मंसूरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोर्ट के फैसलों से मुसलमानों के विश्वास को पहुंच रही ठेसः अनीस मंसूरी

लखनऊ। पसमांदा मुस्लिम समाज के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अनीस मंसूरी ने लखनऊ में पत्रकार वार्ता में कहा कि आजकल कोर्ट के फैसलों से मुसलमानों के विश्वास को ठेस पहुंच रही है। वहीं भारत की न्याय व्यवस्था की निष्पक्षता पर भी सवाल उठ रहे हैं। कोर्ट के फैसले सांप्रदायिक शक्तियों को हर मस्जिद के नीचे शिवलिंग ढूंढने का अवसर दे रहे हैं। जो देश की एकता और अखंडता के लिए खतरनाक है।पसमांदा मुस्लिम समाज के अध्यक्ष अनीस ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के मुद्दे पर फैसला सुनाते वक्त उसे एक अपवाद कहा था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि भविष्य में धार्मिक स्थलों को लेकर कोई विवाद नहीं उठेगा, सुप्रीम कोर्ट का यह कहना अब झूठ साबित हो रहा है। अभी वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद और अन्य धार्मिक स्थलों को लेकर विवाद खड़ा करना वायदा खिलाफी है।अनीस मंसूरी ने जोर देकर कहा कि भारत की गंगा-जमुनी तहज़ीब और सांप्रदायिक सद्भाव को बचाने के लिए ज़रूरी है, ऐसे विवादों पर लगाम लगाई जाए। संविधान और न्यायालयों का उद्देश्य सबके लिए समान न्याय और शांति सुनिश्चित करना है, न कि किसी एक वर्ग के हितों को बढ़ावा देना। पसमांदा मुस्लिम समाज देश के संविधान में पूरा विश्वास रखता है और किसी भी तरह की सांप्रदायिकता का विरोध करता रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें