मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

जीएसटी कम करने का फैसला स्वागत योग्य, इससे बना पाएंगे जनकल्याणकारी योजनाएं : नीरज कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने जीएसटी कम करने के सरकार के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि बिहार की मौजूदा स्थिति को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि इससे आम लोगों को आर्थिक मोर्चे पर फायदा पहुंचेगा।

नीरज कुमार ने कहा कि आज बिहार के हर घर में बिजली है। निश्चित तौर पर लोगों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने पड़ते हैं। ऐसी स्थिति में जीएसटी दरों में की गई गिरावट आम लोगों के लिए आर्थिक सहूलियत का कारण बनेगी, जिसका हम सभी लोग स्वागत करते हैं।

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि सुशील मोदी जीएसटी काउंसिल के पहले चेयरमैन थे। बिहार को यह गौरव प्राप्त हुआ है, जिसका हम सभी लोगों को स्वागत करना चाहिए। ऐसी स्थिति में जीएसटी की दर कम करना किसान और बिहार के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम बिहार की अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद साबित होगा। इससे बुनियादी विकास जैसे शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों को फायदा पहुंचेगा।

जदयू नेता ने कहा कि निश्चित तौर पर सरकार के इस कदम से हम आम जनता के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं भी बना पाएंगे। उन्होंने विलासता से जुड़ी वस्तुओं पर जीएसटी बढ़ाने का भी स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि आखिर ऐसी वस्तुओं का उपभोग कौन करता है? निसंदेह समाज का संभ्रांत वर्ग, ऐसी स्थिति में अगर विलासिता से जुड़ी वस्तुओं पर जीएसटी बढ़ता है तो हमें इसका स्वागत करना चाहिए।

उन्होंने बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी की निंदा की। नीरज कुमार ने कहा कि माता सीता की धरती पर पर प्रधानमंत्री के लिए की गई टिप्पणी से हमारा दिल पीड़ा से भर गया।

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि यह दुख की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी की जाती है, लेकिन इंडिया गठबंधन से जुड़े किसी भी नेता की तरफ से इसकी आलोचना नहीं की जाती। यह दुख की बात है। हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। प्रधानमंत्री के लिए अमर्यादित भाषा को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें