मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

संभल सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई आठ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
संभल सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई आठ

बारात निकलने के दौरान दीवार से टकरायी थी कारसंभल। जिले के हरगोविंदपुर गांव में शुक्रवार देरशाम को बारात निकलने के दौरान एक कार स्कूल की दीवार से टकरा गई थी। हादसे में दूल्हा समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि अस्पताल में भर्ती कई लोगों की हालत गंभीर बनी थी। तीन अन्य लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। मृतकों की संख्या बढ़कर अब 8 हो गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्ननोई ने बताया कि थाना जुनावई क्षेत्र के ग्राम हरगोविंदपुर में रहने वाले सुखराम के बेटे सूरज (19) की शुक्रवार को शादी थी। देरशाम बारात बंदायू में सिरसौल गांव जाने के लिए निकली। कार में सूरज की भाभी आशा (26), भतीजी (ऐश्वर्या), विष्णु (02) अन्य लोग सवार था। कई गाड़ियाें के आगे निकलने के बाद सूरज की गाड़ी चली, जिसमें दूल्हा समेत 10 लोग बैठे थे। गांव के कुछ ही दूर जनता इंटर कॉलेज की दीवार पर दूल्हे की तेज रफ्तार कार टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और उसमें बैठे दुल्हा समेत 5 लोग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची और राहत बचाव करते हुए 5 अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें कुछ की हालत नाजुक देख अलीगढ़ रेफर किया गया। घायलों को बाहर निकालने में पुलिस काे क्रेन की मदद ली। इसी बीच सूचना पर पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार, सीओ और सीएमओ समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जांच की गई।एसपी ने बताया कि दुर्घटना का कारण कार पर से चालक का नियंत्रण खोना है। मौके पर दूल्हा समेत 5 लोगों की मौत हाे गई थी। अस्पताल में जिन तीन लोगों की मौत हुई उनकी पहचान दूल्हे की बहन मधू, चालक रवि और ग्रामीण सचिन के रूप में हुई है। जो घायल है उनकों बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें