मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

मीरजापुर : पोकलैंड मशीन से खदान मुंशी की मौत, ग्रामीणों ने मैनेजर काे बनाया बंधक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मीरजापुर : पोकलैंड मशीन से खदान मुंशी की मौत, ग्रामीणों ने मैनेजर काे बनाया बंधक

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में अहरौरा थाना क्षेत्र के कंचनपुर मगन दिवाना पहाड़ी के पास गुरुवार भोर एक खदान में हुए हादसे में प्लांट के मुंशी जयहिंद यादव (32) निवासी मुबारकपुर, जनपद चंदौली की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और शव लेकर भागने की कोशिश कर रहे खदान मैनेजर को बंधक बनाकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति नियंत्रित किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की।एसएसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि अहरौरा थाना इलाके में स्थित एक खदान में मुंशी की माैत का मामला प्रकाश में आया है। पूछताछ में ग्रामीण मुंशी की पोकलैंड मशीन से दबकर मौत का आराेप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।वहीं इस घटना में ग्रामीणों का आरोप है कि खदान में नियमों को ताक पर रखकर रात में अंधाधुंध खनन किया जाता है। खनन पट्टा चंदौली के एक नेता के भाई श्यामजी सिंह के नाम पर है। मामले में अहरौरा थाना प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें