मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

कोरोना महामारी की स्थिति पर कल लोकसभा और राज्यसभा में सभी दलों के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

प्रधानमंत्री ने सांसदों से प्रभावी बहस के साथ मानसून सत्र को परिणाम उन्मुख बनाने का आग्रह किया ताकि सरकार लोगों को उनके द्वारा मांगे गए उत्तर दे सके। पीएम मोदी ने कहा मैं सभी माननीय सांसदों और सभी दलों से सबसे कठिन और तीखे प्रश्न पूछने का आग्रह करता हूं।

नई दिल्ली : कोरोना टीकाकरण नीति और महामारी पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को लोकसभा और राज्यसभा में सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं। बैठक में कोरोना से निपटने को लेकर एक प्रस्तुति (Presentation) दी जाएगी। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआइ ने अपने सूत्रों के हवाले से दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संसद में कोरोना महामारी के बारे में सार्थक चर्चा का आह्वान किया। महामारी से पूरी दुनिया परेशान है। महामारी के खिलाफ भारत का टीकाकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है।

संसद के मानसून सत्र में पीएम मोदी ने कहा 'कोविड -19 वैक्सीन 'बाहु' (बाहों) में दी जाती है, और जो इसे लेते हैं वे 'बाहुबली' बन जाते हैं। कोरोना से लड़ने के लिए बाहुबली बनने का एक ही तरीका है कि टीका लगवाएं। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में 40 करोड़ से ज्यादा लोग 'बाहुबली' बन चुके हैं। इसे तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।'

पीएम मोदी ने कहा कि महामारी पर बहस को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए ताकि सरकार को संसद सदस्यों (सांसदों) से व्यावहारिक सुझाव मिल सकें।

उन्होंने कहा 'अगर कुछ कमियां हैं, तो उन्हें सुधारा जा सकता है और हम इस लड़ाई में एक साथ आगे बढ़ सकते हैं। मैंने सभी फ्लोर नेताओं से भी अनुरोध किया है कि मंगलवार शाम को समय निकालें क्योंकि मैं उन्हें महामारी की स्थिति पर एक विस्तृत प्रस्तुति (Presentation) देना चाहता हूं।'

प्रधानमंत्री ने सांसदों से प्रभावी बहस के साथ मानसून सत्र को परिणाम उन्मुख बनाने का आग्रह किया ताकि सरकार लोगों को उनके द्वारा मांगे गए उत्तर दे सके। पीएम मोदी ने कहा 'मैं सभी माननीय सांसदों और सभी दलों से सबसे कठिन और तीखे प्रश्न पूछने का आग्रह करता हूं। सदनों में लेकिन सरकार को शांतिपूर्ण माहौल में जवाब देने की भी अनुमति देनी चाहिए। जब सच्चाई लोगों तक पहुंचती है तो लोकतंत्र मजबूत होता है। यह लोगों के विश्वास को भी मजबूत करता है और विकास की गति में सुधार करता है।'

गौरतलब है कि विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच आज राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। मानसून सत्र 19 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, जिसमें कई विधेयक पेश किए जाने हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें