मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

'असली-नकली TMC का फैसला आयोग करेगा': मनोज तिग्गा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'असली-नकली TMC का फैसला आयोग करेगा': मनोज तिग्गा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिग्गा ने राष्ट्रीय सुरक्षा, पश्चिम बंगाल की राजनीति, 2020 दिल्ली दंगों के एक चर्चित मामले और खेलों के विकास सहित कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।

कोलकाता एयरपोर्ट के पास स्थित 136 साल पुरानी बांकरा मस्जिद में प्रवेश पर लगी रोक के मुद्दे पर भाजपा के सांसद मनोज तिग्गा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि यह आदेश हाई कोर्ट की ओर से दिया गया है। जब बात राष्ट्रीय सुरक्षा की हो तो किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। देश की सुरक्षा और हवाई यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पश्चिम बंगाल की राजनीति और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि असली और नकली टीएमसी का फैसला चुनाव आयोग करेगा। उन्होंने इसे पार्टी का आंतरिक मामला बताया।

साथ ही उन्होंने दावा किया कि लंबे समय तक सत्ता में रहने वाली पार्टी चुनाव परिणामों के बाद कमजोर पड़ गई और कहा कि व्यक्ति को अपने कर्मों का फल अवश्य मिलता है।

2020 के दिल्ली दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट द्वारा पूर्व आम आदमी पार्टी (आप) नेता ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने पर टिग्गा ने न्यायपालिका पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि अदालत ने जिन लोगों को दोषी पाया है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

उनके अनुसार सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिला है, जिससे न्याय व्यवस्था पर लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है।

खेलों के क्षेत्र में केंद्र सरकार की पहल का उल्लेख करते हुए मनोज तिग्गा ने कहा कि एनडीए सरकार बनने के बाद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को देश के हर कोने से अवसर दिए जा रहे हैं।

पहले ऐसी व्यवस्था नहीं थी, लेकिन अब लगातार सुधार हो रहा है और भविष्य में भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी।

इसके अलावा उन्होंने समान कानून की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि एक देश में एक ही कानून होना चाहिए। पश्चिम बंगाल में विकास को लेकर उन्होंने दावा किया कि एनडीए सरकार के नेतृत्व में राज्य में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं।

उनका आरोप था कि पिछली सरकार ने अपेक्षित विकास नहीं किया, जबकि आने वाले समय में राज्य में विकास की गति और तेज होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें