मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

'मुख्यमंत्री को शब्दों का इस्तेमाल मर्यादा के साथ करना चाहिए', बिहार के मंत्री श्रवण कुमार का ममता बनर्जी को जवाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'मुख्यमंत्री को शब्दों का इस्तेमाल मर्यादा के साथ करना चाहिए', बिहार के मंत्री श्रवण कुमार का ममता बनर्जी को जवाब

पटना। बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री को शब्दों का इस्तेमाल हमेशा मर्यादा के साथ करना चाहिए।

श्रवण कुमार ने कहा, "आपत्तिजनक भाषा किसी मुख्यमंत्री या संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देती। इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल हमेशा मर्यादा के साथ करना चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री एक सम्मानित व्यक्ति हैं और संवैधानिक पद पर हैं। किसी राज्य के मुख्यमंत्री का उन्हें नीचा दिखाने के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करना गलत है।"

उन्होंने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की मांग को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल पर कहा, "यह मुद्दा काफी समय से चल रहा है और हमारे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने भी कहा है कि यह निशांत कुमार और मंत्री पर निर्भर करता है कि वह कब राजनीति में आएंगे और काम शुरू करेंगे।

श्रवण कुमार ने आगे कहा, "जनता चाहती है कि निशांत कुमार जैसे युवा को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आना चाहिए।"

बता दें कि बुधवार को पटना की सड़कों पर एक पोस्टर दिखा, जिसमें निशांत कुमार को औपचारिक रूप से राजनीति में लाने और जदयू की लीडरशिप उन्हें सौंपने की अपील की गई थी। यह पोस्टर जदयू छात्र विंग के उपाध्यक्ष कृष्णा पटेल ने लगाया था।

भारत के जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर श्रवण कुमार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए की सरकार लगातार देश की तरक्की में लगे हैं। हर राज्य, खासकर एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, अपने-अपने प्रदेशों की तरक्की के लिए प्रयासरत हैं। इससे अर्थव्यवस्था में सुधार आना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार की मेहनत, सोच और विजन का परिणाम है कि भारत आगे बढ़ रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें