मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा,कहा- दूसरों को बड़ा पद नहीं देना चाहती परिवारवादी पार्टियां

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

-मोहन यादव बोले- मुझे सीएम बनाकर गरीब परिवार का सम्मान किया

पटना ।लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में सभी पार्टियों के नेता ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पटना में दो जनसभाएं की और रामकृपाल यादव और रविशंकर प्रसाद के समर्थन में वोट मांगे।सीएम मोहन यादव ने पहली जनसभा पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में मनेर में जनसभा की। यहां उन्होंने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में परिवारवादी पार्टियां शामिल हैं। ये पार्टियां कोई भी बड़ा पोस्ट दूसरे को नहीं देना चाहती है। मध्य प्रदेश में हमारी आबादी 500 भी नहीं है, लेकिन इतनी कम आबादी होने के बावजूद मुझे मुख्यमंत्री बनाया गया। यह नरेंद्र मोदी की देन है।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि बीजेपी का नारा है-सबका साथ सबका विकास। यह कहने के लिए नहीं है, बल्कि कर के दिखाने के लिए है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की आबादी साढ़े आठ करोड़ है, लेकिन मुझे मुख्यमंत्री बनाकर एक गरीब परिवार को बड़ा सम्मान दिया है। यह केवल बीजेपी वाले ही कर सकते हैं।उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी अब गरीबी दूर करने की बात कह रहे है। वो झूठ बोल रहे हैं। जिस खानदान ने 55 साल तक सरकार चलाई। लेकिन उनसे गरीबी दूर नहीं की। गरीबों का दर्द सिर्फ पीएम मोदी समझते हैं। इसलिए पाटलिपुत्र से एनडीए प्रत्याशी रामकृपाल यादव को वोट देकर प्रधानमंत्री को मजबूत करें।पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के टेका बीघा में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि बिहार के युवा काफी प्रतिभाशाली है। यहां से सबसे ज्यादा IAS अधिकारी निकलते हैं। दुर्भाग्य की बात है कि आजादी के बाद कांग्रेस ने घर के अंदर से चलाई। उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी कोई सांसद नहीं, मेरे परिवार में कोई विधायक नहीं, कोई मंत्री नहीं, लेकिन यह भारतीय जनता पार्टी है सीधे मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्य का मुख्यमंत्री बना दिया। यह यदुवंशी समाज के लिए सम्मान की बात है।रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज प्रभु राम का मंदिर बन गया है। मैं तो उनका वकील ही था। वहीं जब प्राण प्रतिष्ठा हुई, तब न तेजस्वी गए और न राहुल गांधी गए। पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा के लिए 11 दिनों तक नारियल पानी पर रहे। जनसभा में चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें