मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्र सरकार टैरिफ के मुद्दे पर कुछ नहीं कर पा रही है : उदित राज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दवाओं पर 100 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा के बाद राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता उदित राज ने इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस पर कुछ नहीं कर पा रही है।

कांग्रेस नेता उदित राज ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि दवाइयों पर टैरिफ नहीं लगना चाहिए, अमेरिका को भी दवाइयां चाहिए। अमेरिका ने तो भारत को फुटबॉल समझ लिया है, जब मन चाहता है, उसे किक मार देता है। हमारे प्रधानमंत्री कुछ बोल नहीं रहे हैं। 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने से हमारी कंपनियों को काफी नुकसान होगा।

उन्होंने कहा कि आज के समय में अमेरिका जो चाह रहा है, भारत के खिलाफ कर रहा है।

पहले से अब भारत कमजोर हो गया है। इंदिरा गांधी के समय भारत मजबूत था। हम लोगों ने ऐसे प्रधानमंत्री को चुना है, जो कुछ नहीं कर पा रहे हैं।

बिहार के मुद्दे पर उदित राज ने कहा कि राज्य में पलायन रोकना चाहिए। वहां के लोगों को रोजगार देना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। वे लोग कुछ पैसा देकर चुनाव जीतना चाहते हैं। इससे पहले जितने भी वादे किए गए थे, सब भुला दिए गए हैं। अब चुनाव आया है तो योजनाओं की बात की जा रही है।

कांग्रेस नेता उदित राज ने मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कहा, "उनके जैसे लोग जंगली हो गए हैं। उनको जंगल में रहने की जरूरत है।

ये लोग भाई-बहन का प्यार नहीं समझ पाएंगे। इन्हें प्यार और भावनाओं से कोई लेना-देना नहीं है। इनमें न प्यार है, न रस है, न रोमांस है।"

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और सेनाध्यक्ष से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात पर उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान और अमेरिका में रिश्ते ठीक हो गए हैं। अब इस पर भारत के प्रधानमंत्री क्या जवाब देंगे? कहा जाता है कि प्रधानमंत्री का डंका पूरे विश्व में बजता है, लेकिन अब पता नहीं चल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें