मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:44 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के सामने कर्मचारियों के हित में रख दिया ये बड़ा प्रस्ताव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के सामने कर्मचारियों के हित में रख दिया ये बड़ा प्रस्ताव

₹72,000 न्यूनतम वेतन की मांग: रक्षा कर्मचारियों के संगठन 'भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ' (BPMS) ने 8वें वेतन आयोग से न्यूनतम बेसिक पे को वर्तमान ₹18,000 से बढ़ाकर ₹72,000 करने का प्रस्ताव रखा है। यदि यह मांग स्वीकृत होती है, तो न्यूनतम मूल वेतन में ₹54,000 (यानी 4 गुना) की वृद्धि होगी।

केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के वेतन को लेकर 8वें वेतन आयोग के सामने न्यूनतम मूल वेतन में बड़ी बढ़ोतरी की मांग रखी गई है। रक्षा कर्मचारियों के संगठन भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ ने मौजूदा 18 हजार रुपए के न्यूनतम बेसिक वेतन को बढ़ाकर 72 हजार रुपए करने का प्रस्ताव दिया है। यदि यह मांग स्वीकार होती है तो न्यूनतम मूल वेतन में 54 हजार रुपए की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि फिलहाल 72 हजार रुपए केवल संगठन का प्रस्ताव है और इसे नया वेतन मानना जल्दबाजी होगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ ने न्यूनतम वेतन की गणना में प्रति व्यक्ति आय में हुई वृद्धि, कर्मचारी के परिवार की जिम्मेदारियों और सरकार की आर्थिक स्थिति को प्रमुख आधार बनाया है। संगठन के मुताबिक 2016-17 में मौजूदा कीमतों पर प्रति व्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय आय 1 लाख 3 हजार 219 रुपए थी, जो 2024-25 में बढ़कर 1 लाख 92 हजार 774 रुपए हो गई। इस अवधि में प्रति व्यक्ति आय में करीब 86.76 फीसदी की वृद्धि हुई।

7वें वेतन आयोग के दौरान न्यूनतम वेतन तय करते समय तीन सदस्यों वाले परिवार को आधार माना गया था। संगठन का कहना है कि अब कर्मचारी पर जीवनसाथी, बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता की जिम्मेदारियां भी होती हैं। इसलिए परिवार की इकाइयों को तीन से बढ़ाकर पांच करने का प्रस्ताव दिया है। इस गणना के आधार पर न्यूनतम वेतन करीब 88 हजार 524 रुपए तक पहुंचता है, लेकिन सरकार की वित्तीय स्थिति को देखते हुए 72 हजार रुपए को व्यावहारिक मांग बताया गया है।

यदि 72 हजार रुपए का न्यूनतम बेसिक वेतन लागू होता है तो मौजूदा 18 हजार रुपए की तुलना में 300 फीसदी की वृद्धि होगी और नया मूल वेतन वर्तमान राशि का चार गुना हो जाएगा। हालांकि कुल वेतन में महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं। अंतिम फैसला 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें