मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

नेपालगंज से काठमांडू जा रही बस राप्ती पुल के नीचे गिरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नेपालगंज से काठमांडू जा रही बस राप्ती पुल के नीचे गिरी,दो भारतीय नागरिक सहित 12 की मौत

अररिया ।बिहार सीमा से सटे पड़ोसी देश नेपाल में दांग जिले के भालुवाड़ मे बीती रात्रि हुए बस दुर्घटना में बस में सवार 35 यात्रियों में से 12 यात्री की मौत हो गई। जबकि अन्य यात्री घायल हो गए हैं। जिनका इलाज भालुवाड़ में अस्पताल में कराया जा रहा है। जिनमे कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है।मृतकों में दो भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। 12 यात्री के मौत की पुष्टि जिला पुलिस कार्यालय दांग के डीएसपी जनक बहादुर मल्ल ने भी की है। पुलिस के अनुसार सात यात्री की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।जबकि चार की मौत इलाज के लिए ले जाने के क्रम में और एक की मौत इलाज के दौरान होने की बात जिला पुलिस कार्यालय दांग के डीएसपी जनक बहादुर मल्ल ने कही।मृतक की पहचान नेपालगंज के 60 वर्षीया कुसुम बस्नेत, मकवानपुर हेटौंडा के 35 वर्षीय शौरभ विष्ट, जुम्ला के चन्दनाथ 9 के 40 वर्षीय मुन बहादुर रावत, बांके के 30 वर्षीय रामवरण हरिजन,रुकुम गोतामकोट 9 के 25 वर्षीय दीपक डांगी, भारत के पूर्वी चंपारण के 67 वर्षीय योगेन्द्र राम, उत्तर प्रदेश के अतिकुल्ला खैरे निवासी 31 वर्षीय मुने और काठमांडू चन्द्रागिरि नगरपालिका-15 के 65 वर्षीय ताराकान्त पाण्डे की मृत्यु होने की बात पुलिस ने कही है । जबकि मृतकों में अन्य चार लोगो की पहचान नहीं हो पायी है ।पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात्रि नेपालगंज से काठमांडू के तरफ जा रहे भे1ख 3001 ख 3912 नंबर की बस राप्ती गांव पालिका–1 स्थित राप्ती पुल से नीचे गिर गयी थी। बस में कुल 35 यात्री सवार थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद नेपाल पुलिस रात में ही मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें