मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा की एक और विधानसभा की 56 सीटों के उप चुनाव का बिगुल बजा, 3 व 7 नवम्बर को होगा मतदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

- 10 नवम्बर को घोषित किए जाएंगे चुनाव नतीजे

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मंगलवार को बिहार की एक लोकसभा सीट सहित देशभर की 56 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की तारीखों की आज घोषणा कर दी। इन सीटों पर 3 और 7 नवम्बर को मतदान होगा और नतीजे 10 नवम्बर को आएंगे। वहीं आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की सात विधानसभा सीटों पर उप चुनाव नहीं कराने का फैसला किया है।

चुनाव आयोग की ओर से आज घोषित उप चुनावों में बिहार की वाल्मिकी नगर लोकसभा सीट सहित छत्तीसगढ़ की एक, गुजरात की आठ, हरियाणा की एक, झारखंड की दो, कर्नाटक की दो, मध्य प्रदेश की 28, मणिपुर की दो, नागालैंड की दो, ओडिशा की दो, तेलंगाना की एक और उत्तर प्रदेश की सात सीटें शामिल हैं। कुल 54 सीटों पर एकसाथ 3 नवम्बर को और बाकी बची लोकसभा की एक सीट व मणिपुर की दो विधानसभा सीटों पर 7 नवम्बर को मतदान होगा।

इससे पहले शुक्रवार को चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा के लिए तीन चरणों में होने वाले मतदान कार्यक्रम की घोषणा की थी। आयोग ने पहले ही कहा था कि वह बिहार विधानसभा और देशभर में उप चुनाव एकसाथ कराएगा। इन सीटों के नतीजे भी बिहार विधानसभा के साथ ही 10 नवम्बर को घोषित किए जाएंगे।

विधानसभा की पहली 54 सीटों के लिए तय चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार हैं। अधिसूचना 9 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन 16 अक्टूबर तक किया जा सकता है। नामांकनों की जांच 17 अक्टूबर तक होगी, 19 तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। मतदान 3 नवम्बर को होगा। वहीं बिहार की वाल्मिकी नगर लोकसभा सीट और मणिपुर की दो विधानसभा सीटों पर अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन 20 अक्टूबर तक कर सकते हैं। नामांकनों की जांच 21 अक्टूबर को होगी। 23 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकते हैं। मतदान 7 नवम्बर को होगा।

असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की सात विधानसभा सीटों के बारे में आयोग का कहना है कि एक तरफ उप चुनाव कराने को लेकर दिक्कतें हैं और दूसरी ओर इन सभी राज्यों में अगले साल मई में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में आयोग ने असम, केरल और तमिनाडु की दो-दो और पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उप चुनाव नहीं कराने का फैसला किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें