मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

कंटेंट क्रिएटर्स के लिए शानदार रहा बजट, मिलेंगे ज्यादा मौके

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कंटेंट क्रिएटर्स के लिए शानदार रहा बजट, मिलेंगे ज्यादा मौके

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026 कंटेंट क्रिएशन से जुड़े लोगों के लिए शानदार रहा है। इसमें कई ऐसे ऐलान किए गए हैं, जिससे कंटेंट क्रिएटर्स को प्राथमिकता मिलेगी और वे मुख्यधारा में आ पाएंगे।

बजट 2026 में सबसे बड़ा ऐलान 15,000 सेकेंडरी स्कूल और 500 कॉलेज में एवीजीसी (एनिमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग और कॉमिक्स) कंटेंट क्रिएटर्स लैब्स की स्थापना करना है। इसे छात्रों में डिजिटल कहानी कहने, विजुअल डिजाइन और कंटेंटे क्रिएशन स्किल को बढ़ावा देने का अब तक का सबसे बड़ा औपचारिक ऐलान माना जा रहा है।

एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर्स लैब्स से छात्र स्कूल और कॉलेज के दौरान ही कंटेंट क्रिएट करने के लिए जरूरी स्किल जैसे एडिटिंग और थंबनेल बनाना आदि सीख पाएंगे।

बजट 2026 में ट्रैवल, कल्चर, इतिहास और शिक्षा में काम करने वाले क्रिएटर्स के लिए नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड स्कीम लॉन्च की गई।

इसका उद्देश्य भारत के कल्चर, इतिहास और ऐतिहासिक स्थलों को डिजिटल रूप से संजोना है। इससे रील, शॉर्ट-फॉर्म वीडियो और डॉक्यूमेंट्री की मांग बढ़ेगी।

बजट में पूर्वी भारत में एक नया नेशनल डिजाइन इंस्टीट्यूशन स्थापित करने के प्रस्ताव दिया गया है। इससे अधिक प्रशिक्षित डिजाइनर, यूआई/यूएक्स विशेषज्ञ और ब्रांड रणनीतिकार बाजार में प्रवेश करेंगे।

आईआईएम के साथ एक सुनियोजित कार्यक्रम के माध्यम से 10,000 पर्यटक गाइडों के कौशल विकास से क्रिएटर्स और गाइडों के बीच साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही, लोथल, धोलावीरा, सारनाथ और लेह पैलेस सहित 15 पुरातात्विक स्थलों पर गहन कहानी कहने की सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे रिसर्च आधारित या विजुअल-फर्स्ट कंटेंट में विशेषज्ञता रखने वाले क्रिएटर्स के लिए अवसर बढ़ेंगे।

इसके अलावा, बजट में 1,476.83 करोड़ रुपए इन्फॉर्मेशन और पब्लिसिटी और 2,750.19 करोड़ रुपए ब्रॉडकास्टिंग के लिए आवंटित किए गए हैं। आम तौर पर देखा जाता है कि इस राशि का एक हिस्सा कंटेंटे क्रिएशन इंडस्ट्री में भी आता है, जिससे देश के कंटेंट क्रिएटर्स को मजबूती मिलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें