मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

मेंहदी लगाएं बैठी रही दुल्हन, दुल्हा हो गया फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मेंहदी लगाएं बैठी रही दुल्हन, दुल्हा हो गया फरार

जालौन। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हा बारात लेकर न आने पर लड़की पक्ष में खलबली मच गई। लड़की के पिता से जानकारी करने पर दूल्हा के पिता ने बताया कि दूल्हा गुम हो गया हैं। लड़की के पिता ने कोतवाली में तहरीर दे दी हैं।माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बिरिया निवासी राजवीर कठेरिया की पुत्री पूजा की शादी कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव ईकों निवासी माता प्रसाद कठेरिया के पुत्र विकास के साथ तय हुई थी। 25 नवम्बर सोमवार को शालिनी गेस्ट हाउस से होनी थी। देर रात तक बारात न आने पर लड़की के पिता राजवीर ने लड़के के पिता माता प्रसाद से बारात न आने को लेकर जानकारी की। माता प्रसाद का कहना था कि दूल्हा विकास लापता हो गया हैं। दूल्हा लापता की बात सुन लड़की पक्ष में खलबली मच गई। बारात न आने से नाराज लड़की पूजा पिता राजवीर कठेरिया को लेकर कोतवाल पप्पू सिंह यादव के पास पहुंची। कोतवाल ने दूल्हा के पिता माता प्रसाद से दूरभाष से बात की। माता प्रसाद ने कोतवाल को बताया कि दूल्हा गायब होने की शिकायत कुठौद थाने शिकायत दे दी गई हैं। कोतवाल पप्पू सिंह यादव का कहना हैं कि लड़का के पिता ने दस दिन का समय मांगा हैं। लड़की की शादी में खर्च धनराशि का पैसा दिया जाएगा।वहीं, इस मामले को लेकर दुल्हन अपने परिवार के साथ मंगलवार को पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की है। इस मामले में उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं और सख्त कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें