मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

गंगा नहर में कूदे युवक का मिला शव, अवसाद से जूझ रहा था मृतक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गंगा नहर में कूदे युवक का मिला शव, अवसाद से जूझ रहा था मृतक

मीरजापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के ग्राम सिकिया निवासी एक अवसादग्रस्त युवक ने गुरुवार की शाम गंगा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह कटका गांव के सामने उसका शव बरामद हुआ। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

सिकिया गांव निवासी सुरेश यादव (27) पुत्र स्व. पनारु यादव गुरुवार की शाम अचानक गंगा नहर में कूद गया था। मौके पर मौजूद ग्रामीण रोशन भारती ने उसे पकड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन सुरेश गहरे पानी में समा गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने नहर बंद कराकर पूरी रात शव की तलाश की, मगर सफलता नहीं मिली।

शुक्रवार सुबह कटका गांव के समीप सुरेश का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि सुरेश पिछले कई महीनों से अवसाद में था। पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी जमालपुर माफी गांव में हुई थी, लेकिन कुछ माह पूर्व पत्नी उससे अलग होकर अपनी एक वर्षीय बेटी को लेकर मायके चली गई थी। इससे वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। सुरेश के पिता का निधन भी चार वर्ष पहले हो चुका था। परिवार में छोटा भाई व एक बहन है, जिनमें से भाई की अभी शादी नहीं हुई है।

घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें