मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने पत्नी और ससुर- साले पर लगाया हत्या का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने पत्नी और ससुर- साले पर लगाया हत्या का आरोप

बरेली। बरेली जिले के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बंसी नगला में गुरुवार सुबह एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय राजू मौर्य के रूप में हुई है, जो परसाखेड़ा स्थित एक शीतल पेय कंपनी में ड्राइवर था। घटना के समय उसकी पत्नी सुनीता दूसरे कमरे में सो रही थी। सुबह जब दरवाजा खोला गया तो राजू का शव फंदे पर झूलता मिला, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।मृतक के पिता भूपराम ने आरोप लगाया कि बुधवार रात राजू की पत्नी सुनीता, ससुर हरिराम और साले ने मिलकर राजू की हत्या की और बाद में शव को फंदे पर लटका दिया। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से दंपती के बीच विवाद चल रहा था। बीते रविवार को झगड़े के बाद ससुराल पक्ष ने राजू की पिटाई भी की थी, हालांकि पुलिस ने समझौता करा दिया था।थाना सुभाषनगर प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। मृतक शराब का आदी था और आए दिन झगड़े करता था। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस ने पत्नी और ससुराल पक्ष को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें