मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

परीक्षा देने गई छात्रा का सड़क किनारे मिला शव, हत्या की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
परीक्षा देने गई छात्रा का सड़क किनारे मिला शव, हत्या की आशंका

जालौन। उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूरा अड्डु निवासी भगत सिंह चौहान की पुत्री खुशी 19 वर्ष पिछले दो साल से अपने फूफा ज्ञानेंद्र सिंह के घर ग्राम अमीटा थाना एट में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बुधवार को वह आटा थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर में परीक्षा देने गई थी। शाम को उसने एट से फोन कर बताया कि वह समोसे लेकर घर आ रही है, लेकिन उसके बाद से वह लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की और पुलिस को सूचित किया।गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तब उन्हें कोंच-एट को जोड़ने वाले अमीटा लिंक रोड पर सड़क किनारे झाड़ियों में छात्रा का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।फिलहाल छात्रा की हत्या होने की आशंका साफ नजर आ रही है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस मामले में एट थाने के प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें