मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

अनूपपुर: फंदे पर झूलता मिला नवविवाहिता का शव, 6 महीने पहले हुई थी शादी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अनूपपुर: फंदे पर झूलता मिला नवविवाहिता का शव, 6 महीने पहले हुई थी शादी

मायके पक्ष ने ससुराल वालाें पर लगाया हत्या का आरोपअनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के चचाई थाना क्षेत्र के ग्राम बकही में 19 वर्ष की नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका दयावती अगरिया की शादी महज 6 महीने पहले कमलेश अगरिया के साथ हुई थी। इस घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया हैं। पुलिस शुरुआती जांच में इसे आपसी विवाद और खुदकुशी से जोड़कर देख रही है। शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौप करा फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है।पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि दयावती और कमलेश की शादी 'लव कम अरेंज मैरिज' थी। बताया जा रहा है कि 1 जनवरी की शाम पति कमलेश एक पार्टी में गए थे और उन्हें घर लौटने में देर हो गई थी। इस बात को लेकर दयावती काफी नाराज थी और दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। अगले दिन सुबह जब पति किसी काम से बाहर गया, उसी दौरान सुबह दयावती ने कमरे में फांसी लगा ली।मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपदयावती के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। ससुराल वालों ने ही उनकी बेटी को मारकर शव फंदे पर लटका दिया है। दोपहर में जब मायके वाले बकही गांव पहुंचे, तब पुलिस को खबर दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुराल वालों ने शव को फंदे से नीचे उतार लिया था, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।जांच में जुटी पुलिसएएसआई किरण मिश्रा के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने बताया कि दयावती गुस्सैल स्वभाव की थी और अक्सर विवाद होने पर कमरा बंद कर लेती थी। वह घटना से दो-तीन दिन पहले ही मायके से लौटी थी। पुलिस ने शनिवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें