मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

युवती का शव खेत में मिला, गला रेतकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
युवती का शव खेत में मिला, गला रेतकर हत्या

फिरोजाबाद। थाना जसराना क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार को एक किशोरी का शव खेत में पड़ा मिला है। मृतका के गले पर चोट के निशान है। उसकी हत्या की गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाई है और घटना की जांच में जुट गई।

मामला जसराना क्षेत्र के नगला जाट गांव का है। यहां मंगलवार को ग्रामीणों ने खेत में एक किशोरी का शव पड़ा देखा तो वह हैरान रह गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इसी गांव की रहने वाली नेहा (17) पुत्री इंद्रपाल के रूप में की है, जो कक्षा 12 की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार सोमवार की रात किशोरी पूरे घर के साथ खाने के बाद सोने चली गई। मंगलवार की सुबह नेहा का रक्तरंजित शव दिनोली-गोरवा मार्ग पर स्थित एक खेत में मिला है। एएसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन, सीओ जसराना और थाना अध्यक्ष शेर सिंह जसराना ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया है तथा परिजनों से घटना की जानकारी ली है। प्रथम दृष्टया पुलिस जांच में यह स्पष्ट हो रहा है कि किशोरी की संभवतः गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

एएसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन का कहना है एक युवती का शव मिला है। उसके गले पर चोट के निशान है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हत्या के समय और अन्य तथ्यों की पुष्टि होगी। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें