मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

गंगा का जलस्तर घटने से प्रशासन ने ली राहत की सांस, ग्रामीणों में बढ़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गंगा का जलस्तर घटने से प्रशासन ने ली राहत की सांस, ग्रामीणों में बढ़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं

कानपुर। जनपद में गंगा का जलस्तर कम होने से बाढ़ग्रस्त इलाकों से पानी उतरने लगा है। जलस्तर चेतावनी बिंदु (113 मीटर) से घटकर 112.82 मीटर रह गया है लेकिन ग्रामीणों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उन्हें वायरल फीवर और एलर्जी (खुजली, दाने इत्यादि) हो रही है। जिसे लेकर जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार गांवों में पहुंचकर मरीजों का परीक्षण करने के साथ ही उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की जा रही हैं। वहीं बाढ़ का पानी निकलने के बाद फैली गंदगी को साफ करवाया जा रहा है।गंगा का जलस्तर कम होने से बैराज के बाढ़ग्रस्त इलाकों में पानी उतरने लगा है, जिससे ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। ऐसे में हालात सामान्य हाेते दिख रहे हैं लेकिन चैनपुरवा, घारमखेड़ा, देवनीपुरवा, पहाड़ीपुरवा, छोटा मंगलपुरवा आदि गांवों में रहने वाले ग्रामीणों को अब अपने स्वास्थ्य की चिंता सता रही है। दरअसल गांव से जलस्तर कम होने के बाद अब वहां पर फैली गंदगी की वजह से लोगों को वायरल फीवर और एलर्जी (खुजली, दाने इत्यादि) की समस्याएं सता रहीं हैं। जिसे लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है।रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें गंगा के कटरी इलाकों में पहुंचकर ग्रामीणों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईंं। साथ ही उन्हें सचेत रहने की सलाह दी गई है।बताते चलें कि शनिवार काे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरी दत्त नेमी ने भी बाढ़ ग्रस्त इलाकों का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई थी। दूसरी तरफ गंगा बैराज के कटरी इलाके में जैसे-जैसे पानी नीचे उतर रहा है वैसे-वैसे गंदगी, बदबू से जिंदगी दूभर हो रही है। वहीं पानी कम होने के बाद गांवों में फागिंग और सफाई की जा रही है। इसके अलावा बुखार से पीड़ित मरीजों की सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। सीएमओ ने बताया कि प्रशासनिक टीमाें के साथ लगातार स्वास्थ्य विभाग लाेगाें के बेहतर जीवन के लिए कार्य कर रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें