मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

मुरादाबाद : गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी पर चलेंगी छह स्पेशल ट्रेनें

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुरादाबाद। रेलवे गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी के मद्देनजर रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए छह स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन पांच जून से सात जून के बीच करेगा। इसमें हरिद्वार-दिल्ली-हरिद्वार स्पेशल और हरिद्वार-लखनऊ-हरिद्वार स्पेशल चलेगी। यह सभी ट्रेन मुरादाबाद रेल मंडल के स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बुधवार को बताया कि रेलगाड़ी संख्या (04305) दिल्ली-हरिद्वार स्पेशल पांच और छह जून को दिल्ली से हरिद्वार के लिए चलेगी। यह ट्रेन दिल्ली से रात्रि 11 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह चार बजकर 50 मिनट पर हरिद्वार पहुंचेगी। ट्रेन संख्या (04306) हरिद्वार दिल्ली स्पेशल हरिद्वार से दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर चलेगी जो उसी दिन रात्रि 8 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी।रेलगाड़ी संख्या (04307) दिल्ली-हरिद्वार स्पेशल पांच और छह जून को दिल्ली से हरिद्वार के लिए चलेगी। यह ट्रेन दिल्ली से सुबह तीन बजकर 50 मिनट चलेगी और उसी दिन सुबह 10 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। ट्रेन संख्या (04308) हरिद्वार दिल्ली स्पेशल हरिद्वार से रात्रि सात बजकर 45 मिनट पर चलेगी जो उसी दिन रात्रि 2 बजे पर दिल्ली पहुंचेगी।सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या (04309) लखनऊ हरिद्वार स्पेशल छह और सात जून को लखनऊ से सुबह 11:30 बजे चलेगी जो उसी दिन रात्रि आठ बजकर 20 मिनट पर हरिद्वार पहुंचेगी वहीं ट्रेन संख्या (04310) हरिद्वार लखनऊ स्पेशल हरिद्वार से पांच और छह जून को रात्रि 10 बजकर 45 मिनट पर चलेगी जो अगले दिन सुबह नाै बजकर 25 मिनट पर लखनऊ पहुंचेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें