मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

बांदा।बांदा के थाना चिल्ला क्षेत्र में एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म की घटना से सनसनी फैल गई है। बच्ची के लापता होने पर ग्रामीणों के आक्रोश और सड़क जाम के बाद पुलिस हरकत में आई। थाना चिल्ला, पैलानी और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी होने से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैमंगलवार रात करीब 9 बजे थाना चिल्ला को सूचना मिली कि एक तीन वर्षीय बालिका शाम करीब 4 बजे से घर से गायब है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर बच्ची की तलाश के लिए टीमें गठित कीं। संदिग्धों से कड़ी पूछताछ के दौरान पता चला कि एक व्यक्ति ने बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया है और उसे जंगल में छोड़ दिया है।जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत सर्च अभियान चलाया और रात करीब 2 बजे बच्ची को घायल अवस्था में जंगल से बरामद कर लिया। उसे तत्काल इलाज के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका बेहतर इलाज चल रहा है।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि आरोपी सुनील निषाद पुत्र लोटन प्रसाद को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।बच्ची के लापता होने और उसके साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और लापता बच्ची को बरामद करने की मांग की। ग्रामीणों के दबाव के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पूछताछ में आरोपी ने दुष्कर्म के बाद बच्ची को जंगल में फेंकने की बात कबूल की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें